मीरजापुर 14 अपै्रल (आरएनएस)। जिले के ड्रमंडगंज क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में सोमवार की रात घर के भीतर सब्जी काटने जा रही महिला के हाथ में सर्प ने डस लिया। मंगलवार सुबह महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। बंजारी कलां गांव निवासी रामनरेश की 35 वर्षीया पत्नी मीरा सोमवार की रात खाना बनाने के लिए टोकरी में रखी सब्जी काटने जा रही थी उसी दौरान टोकरी के पास छिपे जहरीले सांप ने दाहिने हाथ में डस लिया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी टार्च जलाकर परिजनों ने घर के भीतर देखा तो करैत प्रजाति का सर्प घर में छिपा था।स्वजन महिला को झाड़-फूंक और दवा पिलाने के लिए छतरिहा गांव ले गए लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नही हुआ। मंगलवार सुबह महिला की गंभीर हालत देखकर स्वजन उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

