मीरजापुर 14 अप्रैल (आरएनएस)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मुड़ेल गांव में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों टीनशेड की पाइप में दुपट्टे से फांसी लगाकर 15 वर्षीया छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मुड़ेल गांव निवासी राजकुमार वर्मा की 15 वर्षीया पुत्री सुधा अपने घर के टीनशेड के नीचे लगे लोहे की पाइप में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा की मां सुनीता देवी खेत पर गेहूं का बोझ ढोने गई थी।देर शाम खेत से घर वापस लौटी तो बेटी को टीनशेड के नीचे फंदे से लटका देख दहाड़े मारकर रोने लगी। मां की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को आनन फानन में फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे एसआइई शिवाकांत पांडेय ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता राजकुमार रोजगार की तलाश में मुंबई गए हैं। वहीं छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। मृत छात्रा दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय चंद्रगढ़ में इसी वर्ष आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसआई शिवाकांत पांडेय ने बताया कि घर में किसी बात से नाराज होकर किशोरी ने फंदे से लटकर जान दे दी है। मृतका के चाचा अक्षय कुमार की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

