कुशीनगर, 14 अप्रैल (आरएनएस)। कुशीनगर के होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुभव पाण्डेय ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अनुभव पाण्डेय ने स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। अनुभव पाण्डेय की सफलता की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। शारीरिक अपंगता के बावजूद उन्होंने अपने हौसले और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले भी वह दो बार प्रदेश स्तरीय और दो बार जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में अनुभव गाजियाबाद में अपने कोच अमन बरार के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की तैयारी कर रहे हैं।
अनुभव ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसला और मेहनत मजबूत हो तो शारीरिक चुनौतियां सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। अनुभव के इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। अनुभव के दादा दिवाकर पाण्डेय, पिता दिलीप पाण्डेय, माता सावित्री पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, बिन्दा पाण्डेय, डॉ मंजेश तिवारी, सत्येन्द्र तिवारी, आलोक तिवारी, अनिल पाण्डेय, दिव्या तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, अमित तिवारी, धीरेन्द्र तिवारी व शुभेच्छुओं ने आदि ने अनुभव की इस सफलता पर खुशी व्यक्त किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

