कुशीनगर, 14 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद के विशुनपुरा विकास खण्ड के घूर छपरा व भटवलिया गांव मे आरएसएस के सेवा विभाग ने सेवा भारती के बैनर तले डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर सैकड़ों मरीजो इलाज किया गया।
जिला सेवा प्रमुख अधिवक्ता धनंजय त्रिपाठी के देख रेख में सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ पी एन राय, नगर सेवा प्रमुख पडरौना डॉ धनंजय कुमार मिश्र के द्वारा सैकड़ों मरीजों का इलाज कर नि:शुल्क दवा दिया गया। डॉ पी एन राय ने बताया कि चर्म रोग और हाई बीपी के मरीज अधिक पाए गए। मरीजों को साफ सफाई, खान पानी पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष राहुल साह, जिला मंत्री मनीष पटेल, विशुनपुरा खंड सेवा प्रमुख राकेश तिवारी, घूर छपरा ग्राम प्रधान भोला प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

