—- समान अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बाबा साहब का जीवन।
कुशीनगर, 14 अप्रैल (आरएनएस)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पडरौना नगर मे सम्मान और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया। नगर के सुभाष चौक कठकुइयां मोड़ स्थित डॉ. भीमराव के प्रतिमा पर पडरौना नगरपालिका परिषद प के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगो ने एक स्वर में बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब का पूरा जीवन सामाजिक न्याय और समान अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को बराबरी का हक दिलाने के लिए उनका संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता के समय थे।
जयंती से एक दिन पहले ही नगर पालिका के निर्देश पर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई, धुलाई और सजावट कर वातावरण को श्रद्धामय बनाया गया था। दीप प्रज्ज्वलन के साथ पूरे स्थल को आकर्षक रूप दिया गया, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ गई। लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए गये मार्ग पर चलने का संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, ईओ संतराम सरोज, अशोक गुप्ता, विक्रम प्रसाद, मनीष प्रसाद, भारत चौधरी, राजेश जायसवाल, आकाश वर्मा, घनश्याम यादव, अनिल कुमार, सचिन शाह, राजेश कुशवाहा, गौरव चौबे, मनोज जायसवाल, संतोष चौहान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

