सोहावल-अयोध्या 14 अप्रैल (आरएनएस)। भारत रत्न बाबा साहेब डा0 भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय आनन्द नगर गौहनिया पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय वासियों ने बाबा साहेब के चित्र पर फूल माला चढ़कर धूमधाम से श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा बाबा साहेब ने इस देश के करोड़ वंचित शोषित और पिछड़े लोगों को सम्मान, समानता और अधिकार के साथ जीवन जीने की राह दिखाई।
संविधान निर्माण के माध्यम से भारत मे समाजिक न्याय , समता और लोकतंत्र के लिए मजबूत नींव तैयार करने का कार्य किया बाबा साहेब का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण , शिक्षा और समाजिक चेतना लाने का रहा। उन्होंने कहा था कि पैरों में जूते भले न हों लेकिन हाथों में किताब जरूर होनी चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, प्रमोद श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंत, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवीशरण वर्मा, पूर्व प्रधान गौहनिया विजय बहादुर वर्मा, फूल चन्द्र पाण्डेय, जगन्नाथ पटेल, श्याम सिंह पटेल, राम मूरत कोरी, राम तीरथ कोरी, सचिन पांडेय , सत्य विजय वर्मा, राजू वर्मा, सौरभ सिंह पटेल आदि ने पुष्प अर्पित कर याद किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

