-कृषि विवि में मनाई गई भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
मिल्कीपुर-अयोध्या 14 अप्रैल (आरएनएस)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कृषि अधिष्ठाता डॉ प्रतिभा सिंह ने कहा कि बाबा साहब सिर्फ एक नाम ही नहीं एक विचार हैं, जिन्होंने हमेशा समाज को नई राह दिखाई है। उनका पूरा जीवन देश की सेवा को समर्पित था। कहा कि वे संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ एक महान विघ्द्वान, वकील, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी भी थे। डा. अंबेडकर ने सभी लोगों के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कानूनी सुधारों का नेतृत्व किया।निदेशक शोध डॉ शंभू प्रसाद ने कहा कि डा. अंबेडकर समाज में व्याप्त छूआछूत, दलितों, महिलाओं एवं मजदूरों से भेदभाव जैसी कुरीतियों को दूर करने का काम किया है। कुलपति के सचिव डॉक्टर जसवंत सिंह ने कहा कि डा. अंबेडकर ने संविधान बनाने से पहले कई देशों के संविधानों का अध्ययन किया था। सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र पर उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। डॉ भगवानदीन ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर किताबों को पढऩे के शौकीन होने के साथ-साथ उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं। उनके आदर्शों को सभी को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी बाबा साहब पर अपने विचारों को रखा। डॉ भानुप्रताप के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति के सचिव डॉ जसवंत सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विवि के अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

