अयोध्या 14 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के संगीत एवं अभिनय कला में सोशल मीडिया और संगीत शिक्षा विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. आशुतोष सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सोशल मीडिया छात्र व छात्राओं को आगे बढऩे का अवसर प्रदान करता है। प्रो. प्रिया कुमारी ने बताया की सोशल मीडिया का इस्तेमाल एक हद तक करना उचित है। इसे सीमित दायरे में उपयोग करना चाहिए। डॉ. अलका श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में सोशल मीडिया और ए आई के प्रभाव के बारे में अपने विचार साझा किया। प्रो. सुरेंद्र मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा की संगीत से हमारी समझदारी और क्षमता बढ़ती है। संगीत ही जीवन का आधार स्तंभ है, आज के व्याख्यान की मुख्य वक्ता डॉ. अमृता मिश्रा ने अपने वक्तव्य में रील के जरिए संगीत नहीं सीखा जा सकता ये गुरु मंत्र दिया उन्होंने बताया संगीत को सीखा नहीं जाता ग्रहण किया जाता है। इसी के साथ विशिष्ट वक्ता प्रो. ज्योति मिश्रा ने अपने वक्तव्य में बताया सोशल मीडिया से आप अपनी पहचान पा सकते हैं किंतु संगीत गुरु से ही सीखा जा सकता है इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ.रचना श्रीवास्तव ने मंच का संचालन किया और इस व्याख्यान में डॉ. सरिता द्विवेदी डॉ.कविता पाठक आदि मौजूद रहे। इस गोष्ठी में प्रतिभागी छात्र व छात्राओं ने अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सहभागिता प्रस्तुत की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

