नगरी, 15 अप्रैल (आरएनएस)। विगत दिनों 14 अप्रैल 2026 को गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में जिला स्तरीय प्रवीण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।जिसमें मिश्रा जी उप जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी के मुख्य आतिथ्य में संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रावीण्य प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिसमें कुमारी लवीना/परमेश्वर निषाद शास. माध्य. शाला गोरेगांव जिला धमतरी छत्तीसगढ़ ने अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 की जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने जिला में शास.माध्य. शाला गोरेगांव को गौरवान्वित किया है। हमें विश्वास है कि आप भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपना कर श्रेष्ठ एवं संस्कारवान जीवन जिएंगे तथा औरों के लिए प्रेरणा के स्रोत बनेंगे।
हम आपके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं करते हैं। उक्त अवसर पर प्रधान पाठक कौशल प्रसाद साहू, गायत्री परिवार से मुख्य प्रबंध ट्रस्टी खिलेश्वरी किरण,प्रदीप कुमार देवांगन जिला संयोजक, लक्ष्मण यादव, मोहन गंजीर, जितेंद्र कुमार साहू, रामकुमार साहू,हरख राम साहू, दीपिका साहू ,लता साहू ,पार्वती निषाद सहित समस्त गायत्री परिवार धमतरी उपस्थित थे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

