0 आरोपी को तकनीकी माध्यम से ट्रैक किया गया
जगदलपुर, 15 अप्रैल (आरएनएस)। बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर शहर के अनुपमा चौक के पास सब्जी बेचने वाली ग्रामीण महिला के पैसे से भरे थैला को चोरी कर भागने वाले हिस्ट्रीशीटर चोर को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
बसन्ती बघेल पिता मगन बघेल,निवासी ईरिकपाल मंजार पारा, थाना परपा ने कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अप्रैल दिन रविवार को वह अपने मां सामबती बघेल के साथ सब्जी बेचने के लिए अनुपमा चौक के पास आई थी कि करीबन 11.40 बजे एक अज्ञात चोर चेहरे पर नकाब लगाकर आया और इसका ध्यान सब्जी बेचने में लगा हुआ देखकर इसके बगल में रखा पैसे के थैला को चोरी कर लेकर भाग गया। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, एएसपी माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं सीएसपी सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा आसपास के लोगो से पूछताछ करते हुए, घटना स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा एवं अन्य तकनीकियों का सहायता लेकर गहनता से अवलोकन किया गया जिसके आधार पर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत रहने वाला चोरी तथा लूट के मामलों में रहने वाला आदतन संदेही बदमाश आरोपी गिरी नायक पिता गज्जू नायक, 22 साल, पनारपारा, जगदलपुर को पकड़कर उससे पूछताछ कर मेमोरेंडम लेकर चोरी किए गए बचे 1,750/ रुपए को उससे बरामदकर जप्त कर उक्त आदतन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय में भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने में निरीक्षक लीलाधर राठौर,उनि.अरुण मरकाम, सउनि विनायक ठाकुर, प्रआर.विनोद चांदने, म.प्र.आ.क्षमा साहू, आरक्षक सोनू गौतम, युवराज ठाकुर,महंगू कश्यप, रंग लाल खरे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

