धमतरी 15 अप्रैल (आरएनएस) आईपीएल सट्टे का बड़ा खेल चल रहा था, मोबाइल ऐप के जरिए हर गेंद पर दांव लग रहे थे और लाखों का लेनदेन हो रहा था, लेकिन कुरूद थाना पुलिस की सटीक सूचना और तेज कार्रवाई ने पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया, 15 अप्रैल 2026 को बीएसएनएल ऑफिस के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दो आरोपियों जीवन यादव (40) और कौशल साहू (31) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, दोनों BLISSEXCH नामक ऑनलाइन ऐप के जरिए सट्टा चला रहे थे और मोबाइल में लाइव हार-जीत का खेल जारी था, मौके से 2 मोबाइल, 1 आईफोन, 20,500 रुपये नगद और 4 लाख की अर्टिका कार समेत कुल 5,05,500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले से जुआ व अन्य मामलों में शामिल रहे हैं, पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2026 के तहत धारा 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम और 112, 3(5) बीएनएस में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है, यह कार्रवाई एसपी के जीरो टॉलरेंस निर्देश के तहत की गई लगातार दूसरी बड़ी सफलता है, इससे पहले भी धमतरी पुलिस ने कई जुआ और सट्टा मामलों में लाखों की जब्ती की थी, साफ है कि अब जिले में अवैध सट्टा कारोबार पर पुलिस की सीधी नजर है और शिकंजा कसता जा रहा है ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

