चेतावनी, समय सारिणी में बदलाव को नहीं रोका गया तो आंदोलन के लिए होंगे मजबूर
सिरसा 15 अप्रैल (आरएनएस)। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा, सिरसा डिपो के पदाधिकारियों ने हिसार-दिल्ली की पुरानी चल रही समय सारिणी में बिना अनुमति बदलाव करने के विरोध में रोडवेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने आए सुरेंद्र बैरागी सचिव, लादू राम लूणा, शेरसिंह खोड रोडवेज कर्मचारी यूनियन 1004 (महासंघ), पृथ्वी चाहर प्रधान एसकेएस, सुरेंद्र निरानिया प्रधान बीएमएस, प्रवीन बालसमंद सचिव रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ, अमरजीत प्रधान जागृति मंच आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि हिसार आरटीओ ने पुरानी चल रही हिसार-दिल्ली की समय सारिणी में मनमाने तरीके से बदलाव कर दिया है, जोकि प्राइवेट गाडिय़ों को फायदा देने की मंशा से किया गया है। यह फैसला यात्रियों के साथ-साथ रोडवेज विभाग के लिए भी नुकसानदायक है। पदाधिकारियों ने रोडवेज महाप्रबंधक से समय सारिणी में किए गए बदलाव को रूकवाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर इस बदलाव सारिणी को नहीं रोका गया तो सांझा मोर्चा रोडवेज विभाग व जनहित में प्रदेश कार्यकारिणी से विचार-विमर्श कर डिपो के गेट बंद करने व आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी डिपो प्रशासन की होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

