छतरपुर 15 अपै्रल (आरएनएस)।माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित होने पर छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने प्रदेश की मेरिट सूची में जिले से 12वीं के 20 छात्रों एवं 10वीं के 19 बच्चों ने स्थान हासिल किया है। कलेक्टर जैसवाल ने छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं उनके पेरेंटस को शुभकामनाएं दी। साथ ही जिन बच्चों का परिणाम अच्छा नहीं रहा उन्हें निराश न होने एवं और अधिक मेहनत करने की अपील की।
कक्षा 12वीं में प्रदेश की मेरिट टॉप टेन सूची में शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर के आकाश अहिरवार ने पहला स्थान, मुस्कान रावत ने दूसरा, धीरेन्द्र सिंह बुंदेला और नीरज कुशवाहा ने चौथा, हर्ष रावत ने छटवां एवं शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय रनगवां के पवन प्रजापति ने सातवां स्थान हासिल किया है।
कक्षा 12वीं का जिले का रिजल्ट 76.02त्न रहा। जिसमें विगत वर्ष के अपेक्षा 11.37 प्रतिशत का सुधार हुआ है।
प्रदेश की 10वीं कक्षा की छतरपुर जिले से मेरिट सूची में 19 छात्रों ने स्थान हासिल किया है।
जिसमें शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर से नमन पटेल ने चौथा स्थान, शासकीय विद्यालय करारा गंज नौगांव से आयुषी तिवारी ने पांचवां, धौर्रा शासकीय गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल से निहारिका सेन ने और गढ़ीमलहरा शासकीय गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल से सुहाना चौरसिया व संजना राजपूत शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवकुशनगर ने छटवां, प्रांशु पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर, अंशिका द्विवेदी सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपालपुर, अर्पणा गुप्ता ज्ञान भारती हाई स्कूल लवकुशनगर ने सातवां, दीक्षा चौबे सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौगांव, ध्रुव सिंह पटेल ज्ञान भारती हाई स्कूल लवकुश नगर, आयुष कुमार पाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरिहार ने आठवां और मनीष अहिरवार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर, आरुष पटेल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर, आशी त्रिवेदी ज्ञान भारती और चित्र माध्यमिक विद्यालय लवकुशनगर, अर्पित पटेल चंदेल हाई स्कूल सरवई ने नौवां, गुंजन जैन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घौर, अनुष्का दुबे लॉरेंस पब्लिक हाई स्कूल, इक्षा पटेल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, चेतना यादव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 एवं आदर्श असाटी शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ा मलहरा ने दसवां स्थान हासिल किया है।
कक्षा 10वीं का जिले का रिजल्ट 69.20त्न रहा। जिसमें विगत वर्ष के अपेक्षा 2.49 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

