कोंडागांव, 23 जून (आरएनएस)। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव अविनाश भोई की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत प्रथम तिमाही जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित किया गया। उक्त समीक्षा बैठक में जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-एफ. आई. दुर्योधन मेघ, सभी विकासखण्ड के विकासखण्ड परियोजना अधिकारी, क्षेत्रीय समन्वयक, पी.आर.पी. लेखापाल आई.एफ.सी. एंकर एवं उड़ान महिला कृषक उत्पादक कम्पनी चिखलपुटी तथा मांझीनगढ़ महिला कृषक उत्पादक कम्पनी विश्रामपुरी के सी.ई.ओ. तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित हुए थे।
उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के द्वारा राज्य स्तर पर हुए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की समीक्षा बैठक का ऐजेण्डावार चर्चा किया गया जिसमें लखपति एण्ट्री, परिवार समोवशन, मासिक प्रगति एण्ट्री, बीमा, क्लेम सेटलमेंट जैसे ऐजेण्डा पर विशेष चर्चा कर जून माह के अंत तक प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई लखपति दीदी पहल पर विस्तुत चर्चा की गई जिसमें वर्ष 2023-24 की दैनिक आजीविका रजिस्टर एण्ट्री एवं वर्ष 2025-26 की अंतिम क्वार्टर की दैनिक आजीविका रजिस्टर एण्ट्री में 30 जून तक प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। आई.एफ.सी. क्लस्टर अंतर्गत की जाने वाली गतिवधियों की समीक्षा की गयी, सभी आई.एफ.सी एंकर एवं उड़ान महिला कृषक उत्पादक कम्पनी तथा मांझीनगढ़ महिला कृषक उत्पादक कम्पनी के सी.ई.ओ. को निर्देशित किया गया कि खरीफ फसल सीजन को देखते हुए जल्द से जल्द खाद बीज प्रस्ताव अनुसार प्रत्येक आई.एफ.सी. क्लस्टर तक पंहुचाया जाये ताकि हर एक महिला किसानों को उसका लाभ मिल सके। सभी विकासखण्डों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट एवं लक्ष्य प्रदाय किया गया और प्रत्येक सप्ताह उसके प्रगति का रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि मासिक प्रगति की एण्ट्री लक्ष्य अनुरूप हर माह 04 तारीख तक अवश्य रूप से करवाई जाए।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

