रांची 15 अप्रैल (आरएनएस)। झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति एवं बिनोद कुमार, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इंडियन बैंक की उपस्थिति में झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच वेतन खाता पैकेज के लिए एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के कर्मचारियों के लिए एचआरआईएस (॥क्रढ्ढस्) और वेतन खाता पैकेज हेतु समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं तथा वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राधा कृष्ण किशोर, वित्त मंत्री, इरफ़ान अंसारी, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, अविनाश कुमार, मुख्य सचिव, अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवार विभाग कल्याण, प्रशांत कुमार, वित्त सचिव, झारखंड सरकार उपस्थित रहे। समझौता ज्ञापन में इंडियन बैंक की ओर से महेंद्र बाजपेयी, महाप्रबन्धक, क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय, पटना एवं झारखंड सरकार से संध्या गुप्ता, निदेशक वित्त विभाग झारखंड सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से शशि प्रकाश झा ने हस्ताक्षर किए ।
इस एमओयू के तहत इंडियन बैंक इस समझौते के अंतर्गत, इंडियन बैंक राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के लिए एक व्यापक वेतन खाता पैकेज प्रदान कर रहे हैं। इसमें शून्य-बैलेंस प्रीमियम खाते तथा अनेक आकर्षक अतिरिक्त लाभ शामिल हैं, जिनका विवरण ब्रॉशर (ड्ढह्म्शष्द्धह्वह्म्द्ग)में उपलब्ध है।
इसके अंतर्गत 45 लाख से लेकर ?2.57 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा और ?10 लाख तक का टर्म लाइफ कवर, साथ ही समर्पित रिलेशनशिप सपोर्ट उपलब्ध होगी, जिससे एक सहज एवं मूल्यवर्धित बैंकिंग अनुभव सुनिश्चित होगा।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड कर्मचारियों के लिए ॥क्ररूस् पैकेज एवं व्यापक वेतन खाता पैकेज प्रदान कर रहा है। यह डिजिटल पहल, डिजिटल इंडिया के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो झारखंड राज्य के स्थापना के 25वें वर्ष में सरकारी कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएगी।
इस समारोह के दौरान झारखंड सरकार के मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार एवं इंडियन बैंक के माध्यम से यह समझौता ज्ञापन राज्य सरकार तथा झारखंड के स्टाफ सदस्यों के लिए बेहतरीन एवं उपयोगी सिद्ध होगा। इंडियन बैंक ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों के लिए उम्दा पैकेज बनाया है इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे निश्चित रूप बेफिक्र होकर कार्य करेंगे। किसी भी राज्य के आर्थिक विकास में बैंक का महत्वपूर्ण योगदान है इसमें इंडियन बैंक प्रमुख है जो ऐसी सेवाएँ प्रदान कर रहा है।
इसके बाद वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि हाल के वर्षों में बैंकर का ग्राहक के साथ व्यापारिक संबंध के साथ मानवीय संबंध भी बढ़ा है, राज्य के विकास में बैंक तीसरा स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक की भी झारखंड राज्य के अर्थव्यवस्था में सुधार हेतु जि़म्मेदारी है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, वहाँ शाखाएँ बढ़ाने की जरूरत है। इंडियन बैंक को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर भी विशेष ध्यान देनी है।
इरफ़ान अंसारी, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह एनएचएम के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण दिन है जो इंडियन बैंक के साथ एमओयू कर रही है साथ ही एनएचएम में एचआरआईएस प्रणाली भी भी लागू किया जा रहा है इससे अब लोगो को वेतन समय से मिलेगी ट्रांसफऱ एवं प्रमोशन में भी पारदर्शिता आएगी ।
इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकरी ने अपने संबोधन में कहा कि इंडियन बैंक राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने, राज्य के समग्र विकास में साझेदारी, सहयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ निरंतर योगदान देने के लिए पूर्णत: संकल्पित है। उन्होने यह भी आश्वासन दिया कि इंडियन बैंक की ओर से झारखंड में और अधिक शाखाएँ खोली जाएगी।
इसके अलावा बिनोद कुमार, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इंडियन बैंक के कर कमलों द्वारा अशोक पटनायक, मुख्य महाप्रबंधक, कॉर्पोरेट कॉर्पोरेट कार्यालय, महेंद्र बाजपेयी , क्षेत्र महाप्रबंधक, पटना एवं राजेश शरण अंचल प्रबंधक की गरिमामय उपस्थिती में इंडियन बैंक के सिंह मोड़ शाखा के नए परिसर का उद्घाटन किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

