अयोध्या 15 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से अब रामनगरी अयोध्या धाम में ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो प्रमुख शाखाओं के नवीनीकृत परिसरों का उद्घाटन बुधवार को बैंक के चेयरमैन यादव श्रवण ठाकुर द्वारा किया गया। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश पालोड ने बताया कि उद्घाटन के लिए चयनित शाखाओं में फैजाबाद मुख्य शाखा एवं अयोध्या मुख्य शाखा शामिल हैं। दोनों शाखाओं को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को अधिक सुगम, तेज एवं सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं मिल सकें। बैंक के चेयरमैन यादव एस. ठाकुर के अनुसार, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख बैंक है, जिसका कुल व्यवसाय लगभग 2.30 लाख करोड़ रुपये का है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी विशेष पकड़ है और पूरे प्रदेश में इसकी 4330 शाखाएं संचालित हैं, जो इसे राज्य के अन्य बैंकों की तुलना में शाखाओं की संख्या के मामले में अग्रणी बनाती हैं। बैंक द्वारा गांव से लेकर शहर तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ग्राहकों को वित्तीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस अवसर पर एलडीएम गणेश शंकर यादव,क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश पालोड,नवागत क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार जैन,शाखा प्रबंधक अनुज तिवारी,एके.श्रीवास्तव राजीव सिंह,अमित यादव,नमिता गुप्ता व बैंक के सभी उच्च अधिकारी तथा सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

