अयोध्या 15 अप्रैल (आरएनएस)। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल एवं प्रभावी संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी (एफआर) गजेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी (भू/आ) कौशल कुमार सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, सुपरवाइजर, बीएलओ व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण होते हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम जोडऩे, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा त्रुटियों के संशोधन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ हुई है। जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित कार्मिकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। सम्मान समारोह में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

