अयोध्या 15 अप्रैल (आरएनएस)। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन में आमजन की शिकायतें सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया तथा शेष प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

