रायपुर, 15 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने मुंबई और उड़ीसा समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तीन बड़े सट्टा पैनल नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले एक वर्ष से सक्रिय था और ‘3 स्टंप्सÓ, ‘बजरंग बुकÓ और ‘रेड्डी बुकÓ जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा था। गिरोह के सदस्य अवैध लेन-देन के लिए किराये पर लिए गए बैंक खातों का उपयोग करते थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया है, जिसमें 10 लैपटॉप, 87 मोबाइल फोन, 3 एलईडी टीवी, 72 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 3 चेकबुक, 1 पासबुक, 1 कार, 3 वाई-फाई राउटर, सट्टे का हिसाब-किताब और 1.95 लाख रुपये नकद शामिल हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
जांच में सामने आया है कि नेटवर्क छत्तीसगढ़ के कई जिलों के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा तक फैला हुआ था। पुलिस अब इन मामलों में शामिल अन्य लोगों और बैंक खाताधारकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
इस मामले में थाना गंज में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईपीएल सीजन के दौरान सट्टा गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसे नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
रायपुर से गिरफ्तार आरोपी
01. मनदीप सिंह पिता गुरमित सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी टाटीबंध एमआईजी 97 आमानाका थाना आमानाका रायपुर। 02. कमलेश देवांगन पिता स्व. सीताराम देवांगन उम्र 40 साल निवासी न्यू चंगोराभाठा श्रीराम नगर थाना डी.डी.नगर रायपुर।
दुर्ग से गिरफ्तार आरोपी
01. हरीश नायक उर्फ भोला नायक पिता लीलाधर नायक उम्र 25 साल निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर जिला दुर्ग। 02. सन्नी देवांगन पिता दिलीप देवांगन उम्र 36 साल निवासी धनोरा जिला दुर्ग।
मुम्बई से गिरफ्तार आरोपी
01. धरम राज पिता शिव कुमार चिराम उम्र 23 साल निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)। 02. फत्ते सिंह यादव पिता शोभित राम यादव उम्र 23 साल निवासी निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)। 03. कुनाल भोई पिता दीपक भोई उम्र 27 साल निवासी महासमुंद नयापारा वार्ड नंबर 05 थाना महासमुंद जिला महासमुंद (छ.ग.)। 04. शत्रुघन कुमार कोमरे पिता नरेश कोमरे उम्र 22 साल निवासी ग्राम हितकसा थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)। 05. सुनील कुमार कोमरे पिता फगूराम कोमरे उम्र 32 साल निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)। 06. तुलसी दास उर्फ प्रिंस पिता जैनेन्द्र नामदेव उम्र 34 साल निवासी ग्राम सिलौण्डी थाना नवरोजाबाद जिला उमरिया (म.प्र.)। 07. शुभम शीतलानी पिता रामचंद शीतलानी उम्र 26 साल निवासी रतनपुर पुराना बस स्टैण्ड के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)। 08. हर्ष नागदेव पिता लोकचंद नागदेव उम्र 29 साल निवासी कचहरी चौक होटल पंजाब पैलेस की बाजू वाली गली थाना मौदहापारा रायपुर (छ.ग.)। 09. सुशील कुमार पासवान पिता तिलक राम पासवान उम्र 30 साल निवासी ग्राम डेण्डा पोस्ट लालपुर थाना परसरामपुर जिला बस्ती (उ.प्र.)।
उड़ीसा आए गिरफ्तार आरोपी
01. खुमान साहू पिता अजय कुमार साहू उम्र 24 साल निवासी सिकोला बस्ती वार्ड नंबर 16 पार्षद निवास के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग। 02. गौरव राय पिता स्व. बिहारी लाल राय उम्र 24 साल निवासी छावनी मंगल बाजार जागृति स्कुल के पास थाना जामुल भिलाई जिला दुर्ग। 03. शुभम उईके पिता शिवराज उईके उम्र 22 साल निवासी जयंती नगर वार्ड क्रमांक 16 मोहन किराना के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग। 04. आकाश सागर पिता जाधो सागर उम्र 26 साल निवासी रायपुर नाका दुर्ग वार्ड क्रमांक 47 रेलवे कालोनी थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग। 05. किशन कुमार पिता शिवबली उम्र 25 साल निवासी राजीव नगर अशोक चौक एम के एम किराना स्टोर के पास खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग। 06. अभिषेक कुमार भारती पिता प्रहलाद भारती उम्र 24 साल निवासी गौतम नगर स्ट्रीट नंबर 22 गली नंबर 04 खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग। 07. विनय कुमार पिता ओसिहुर सिंह उम्र 25 साल निवासी खुर्सीपार सेक्टर 11 गली नंबर 05 थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

