न्यूयॉर्क,02 जुलाई। अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रूसी जोड़ा मैनहट्टन की प्रतिष्ठित गगनचुंबी एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के शीर्ष पर चढ़ गया और वहां बैनर लहराया। पुरुष और महिला ने काले कपड़े पहने थे और अपने चेहरे को मास्क से छिपाया हुआ था। वे बिना किसी सुरक्षा के 1,454 फीट इमारत की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचे थे। दोनों को सुरक्षित उतारने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
बुधवार दोपहर को जब पर्यटक बिल्डिंग के ऑब्जर्वेशन डेक का आनंद ले रहे थे। तभी जोड़ा अचानक सबसे ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे हड़कंप मच गया और पुलिस बुलाई गई। उससे पहले जोड़े ने करीब 30 मिनट ऊपर बिताया और काले बैनर पर सफेद अक्षरों में संदेश जब प्रेम की शक्ति सत्ता के प्रेम पर विजय प्राप्त करती है, तब दुनिया में शांति आती है फहराया। इनकी पहचान इवान कुजनेत्सोव (32) और एंजेलीना निकोलाऊ (33) के रूप में हुई है।
कुजऩेत्सोव ने हिरासत में लिए जाने से पहले अपनी लंबे समय से प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव दिया। पुलिस ने दोनों पर चोरी, लापरवाही से जान जोखिम में डालना, आपराधिक शरारत, आपराधिक अतिक्रमण, स्थानीय कानून का उल्लंघन, आपराधिक छेड़छाड़, अव्यवस्थित आचरण और सेंधमारी का आरोप लगाया है। दंपति इतनी ऊंचाई तक बिना किसी सुरक्षा और सहारे के कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। ऊपर से जोड़े ने वीडियो भी फिल्माया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इवान और एंजेलीना ने स्काईवॉकसर्: ए लव स्टोरी नामक एक वृत्तचित्र बनाया है, जिसमें उन्हें दुनिया भर की गगनचुंबी इमारतों पर इसी तरह के करतब करते हुए दिखाया गया है। तथाकथित रूफटॉपिंग डॉक्यूमेंट्री में रूसी नागरिक इवान और एंजेलीना को दिखाया गया है, जिन्हें अक्सर बहुत कम या बिना किसी सुरक्षा उपकरण के इमारतों पर चढ़ते हुए फिल्माया जाता है। फिल्म को स्ट्रीमिंग के लिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कराया गया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

