अल्मोड़ा,15 अपै्रल (आरएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने नंदा देवी मंदिर प्रांगण में ताइक्वांडो प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को सुरक्षा और सामाजिक विषयों पर जागरूक किया। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न संस्थानों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमेश बोरा ने बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान ताइक्वांडो के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया गया कि यह आत्मरक्षा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास, आत्मविश्वास तथा अनुशासन को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम में बच्चों को अनुशासित जीवन शैली अपनाने, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों, बाल अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

