रुद्रपुर,15 अपै्रल (आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी किशोर को पुलिस ने संरक्षण में लिया है। वहीं, किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि 10 अप्रैल को एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी 8 अप्रैल की दोपहर से लापता है। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। उसकी तलाश में पुलिस ने यूपी और बिहार समेत कई स्थानों पर दबिश दी। 14 अप्रैल को सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सितारगंज रोड, गौला नदी के पास थाना पुलभट्टा क्षेत्र से आरोपी को पकड़ लिया और किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, आरोपी की उम्र की जांच मार्कशीट से करने पर वह किशोर निकला। इस पर पुलिस ने उसे संरक्षण में लेकर किशोर सुधार गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

