रुद्रपुर,15 अपै्रल (आरएनएस)। भारत विकास परिषद शाखा खटीमा द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। न्यू लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक के माध्यम से लगाए गए शिविर में लगभग 40 लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें से जांच कर 26 लोगों का रक्त लिया गया। शिविर का शुभारंभ प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा एवं प्रांतीय संयोजक सेवा सुनील रैदानी ने फीता काटकर किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक दलजीत खिंडा, अध्यक्ष दीपक बत्रा, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमरनाथ गोयल, विक्रम गुलाटी, दीपचंद खर्कवाल, हरप्रीत महल, हरप्रीत गावा, मुकेश गुप्ता, संतोष अग्रवाल, विकास गोयल, नवनीत अरोड़ा, नीरज वर्मा, सुखजीत खिंडा, सुरेश सती आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

