रुद्रपुर,15 अपै्रल (आरएनएस)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 57वीं वाहिनी, सितारगंज मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का समापन बुधवार को कमांडेंट गंगा सिंह उदावत की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान नारकोटिक्स पर जानकारी दी गई। कार्यशाला में वाहिनी मुख्यालय के साथ ही विभिन्न सीमा चौकियों से आए कार्मिकों ने भागीदारी की। कार्यशाला का उद्देश्य कार्मिकों को नारकोटिक्स नियंत्रण, वन उत्पादों की सुरक्षा, जाली नोटों की पहचान, एनडीपीएस एक्ट और इमिग्रेशन संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। उत्तराखंड पुलिस के एसएसआई राजेंद्र प्रसाद, सिडकुल चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही ने नारकोटिक्स से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मादक पदार्थों की पहचान, तस्करी के तरीकों और उससे निपटने के उपायों के बारे में बताया। इस दौरान उप कमांडेंट प्रियदर्शिनी निहारिका राय, उप कमांडेंट अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार, निरीक्षक अमरेश कुमार, प्रकाश चंद्र जोशी, उप निरीक्षक महिपाल सिंह मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

