धमतरी 16 अप्रैल (आरएनएस) अवैध शराब के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस मुहिम ने एक बार फिर जोरदार असर दिखाया जब 16 अप्रैल 2026 को थाना मगरलोड पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर अवैध कारोबारियों को रंगे हाथ पकड़ लिया, पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देशों के तहत चल रहे इस सघन अभियान में पहले ग्राम मडेली निवासी परशुराम कमार, पिता लक्ष्मण कमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मडेली, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) को उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बनाते और बेचते हुए पकड़ा गया, मौके से 1500 रुपये कीमत की शराब और 900 रुपये नगद जब्त किए गए, कुल 2400 रुपये की बरामदगी के साथ आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई ग्राम मोहेरा में हुई जहां दिलेश्वरी प्रजापति, पति देवनारायण प्रजापति, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, मोहेरा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) को उसके घर के आंगन (आवास पारा) में खुलेआम अवैध देशी शराब बेचते हुए दबोचा गया, पुलिस ने मौके से 23 पौवा देशी शराब जिसकी कीमत 1840 रुपये आंकी गई और 720 रुपये नगद बरामद किए, कुल 2560 रुपये की जब्ती के साथ आरोपिया पर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई, इस पूरी कार्रवाई में मगरलोड पुलिस की सतर्कता, मुखबिर नेटवर्क की सक्रियता और त्वरित दबिश की रणनीति साफ नजर आई, जिले में लगातार चल रहे इस अभियान के तहत पुलिस न सिर्फ शराब बल्कि गांजा, हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाए हुए है, हर थाना स्तर पर निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, पुलिस का साफ संदेश है कि अवैध कारोबार करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है, कानून का शिकंजा हर हाल में कसेगा और कार्रवाई का सिलसिला थमने वाला नहीं ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

