कोंडागांव, 16 अप्रैल (आरएनएस)। आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रीगरी के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया निरीक्षण।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, केन्द्र की कार्यप्रणाली तथा सेवा की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना रहा।निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय ने आवासित महिलाओं को दी जा रही सहायता के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध कानूनी सहायता, चिकित्सा सेवा, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, आश्रय सुविधा तथा पुलिस सहायता जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान आश्रय हेतु आए हुये महिलाओं को शासन की ओर से प्राप्त समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पीडित महिलाओं के साथ संवेदनशीतला और समर्पण भाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया। तथा ऐसे पीडि़त महिलाएं जिनको कानूनी मदद की आवश्यकता है उन महिलाओं का आवेदन तैयार कर नि:शुल्क कानूनी सलाह सहायता दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में प्रेषित करने हेतु सखी वन स्टॉप सेन्टर के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। ताकि पीडित महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया जा सके।निरीक्षण के दौरान प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट, अधिकार मित्र लोकेश यादव एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

