धमतरी 16 अप्रैल (आरएनएस) इंसानियत को झकझोर देने वाले एक जघन्य अपराध का आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया, जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म कर फरार हुआ युवक दो महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा लेकिन सख्त मॉनिटरिंग और लगातार दबिश के बाद धमतरी पुलिस ने उसे रायपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया, मामला 17 फरवरी 2026 का है जब पीड़िता के परिजनों ने थाना कुरूद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उनकी वृद्ध सास के साथ गंभीर अपराध किया है, शिकायत मिलते ही थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत धारा 64 और 332(ख) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए, मेडिकल परीक्षण कराया और घटनास्थल से तकनीकी व भौतिक साक्ष्य सावधानीपूर्वक जुटाए, लेकिन वारदात के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया और उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था, ऐसे में पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी, बावजूद इसके धमतरी पुलिस ने हार नहीं मानी, आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों से लगातार पूछताछ की गई, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और आरोपी की हर संभावित लोकेशन पर नजर रखी गई, इसी दौरान पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी रायपुर में छिपा हुआ है, सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हुई, रणनीति बनाई गई, घेराबंदी की गई और आखिरकार आरोपी को मौके से दबोच लिया गया, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूर्या सिसोदिया (पारधी), उम्र 26 वर्ष, निवासी झांकी थाना अभनपुर जिला रायपुर के रूप में हुई, पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया जिसके बाद पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, इस पूरे ऑपरेशन में वरिष्ठ अधिकारियों की सख्त निगरानी और लगातार समीक्षा का बड़ा असर देखने को मिला जिसने फरार आरोपी को आखिरकार कानून के सामने ला खड़ा किया, धमतरी पुलिस ने साफ कर दिया है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

