राम चरण की पेड्डी को लेकर फैंस में काफी क्रेज है. पेड्डी 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. इसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल निभाएंगे. फिल्म में जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. जब से इस प्रोजेक्ट का ऐलान हुआ है, फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी इसे लेकर काफी चर्चा है. हाल ही में पेड्डी पहलवान को रिलीज किया गया था, जिसमें राम चरण का एक बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला. उनके इस लुक को जबरदस्त प्यार मिला.
फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. लेकिन फिल्म का कुछ काम अभी पेंडिंग है. शानदार थिएट्रिकल एक्सपीरियंस देने के लिए मेकर्स ने टेक्नीशियन और पोस्ट-प्रोडक्शन टीम को थोड़ा और समय देने का फैसला किया है. इसी कारण से रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. पहले ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होनी थी. अब फिल्म जून में रिलीज होगी.
अब मेकर्स ने रिलीज डेट टालने की घोषणा की. उन्होंने लिखा, हम अपने फैंस को सबसे बेहतरीन अनुभव देना चाहते हैं. पेड्डी जून में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
पेड्डी के पहले टीजर ने ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. इसने फिल्म की दमदार कहानी की एक झलक दी. फैंस बीच जबरदस्त माहौल बना दिया. चिकिरी चिकिरी और राय राय रा रा जैसे गाने हों या फिर फिल्म के पोस्टर्स, सबने कमाल कर दिया है. पेड्डी के पहले सिंगल चिकिरी चिकिरी ने रिलीज होते ही काफी हलचल पैदा कर दी थी. लोगों को इसका फ्रेश वाइब और ए.आर. रहमान का वो खास अंदाज़ बहुत पसंद आया. ये गाना तुरंत लोगों से कनेक्ट हो गया और सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है. फिल्म के म्यूजि़क को लेकर बढ़ते क्रेज को साफ दिखाता है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

