अपनी ब्लॉकबस्टर फि़ल्म शंभला के लिए मशहूर आदि साई कुमार ने अपने अगले प्रोजेक्ट सैराबानू की घोषणा की है, जिसे फनी कृष्णा सिरिकी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फि़ल्म को हास्य मूवीज़ के बैनर तले राजेश डांडा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि कृष्णकांत पारुचुरी इसके को-प्रोड्यूसर हैं।
फि़ल्म के पोस्टर में एक जीवंत, सपनों जैसा रोमांटिक माहौल दिखाया गया है, जिसमें दिल के आकार का एक गुलाबी बादल और चारमीनार व विजाग बीच रोड जैसी मशहूर जगहों वाला एक शानदार नज़ारा नजऱ आता है। फि़ल्म की कहानी एक अनोखी हिंदू-मुस्लिम प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें हास्य का पुट भी है और जिसकी पृष्ठभूमि राजमुंदरी और हैदराबाद है।
बांधवी श्रीधर, आदि साई कुमार के साथ फि़ल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर जुड़ गई हैं। फि़ल्म की टेक्निकल टीम में सिनेमैटोग्राफऱ के तौर पर राम रेड्डी, म्यूजि़क डायरेक्टर के तौर पर शेखर चंद्र और एडिटर के तौर पर छोटा के प्रसाद शामिल हैं। फि़ल्म की रेगुलर शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
आदि साई कुमार के हालिया प्रोजेक्ट्स में शनमुखा और क्रेज़ी फ़ेलो शामिल हैं, जिनमें एक अभिनेता के तौर पर उनकी बहुमुखी प्रतिभा देखने को मिली है। फि़ल्म के निर्देशक फणी कृष्णा सिरिकी ने इससे पहले क्रेज़ी फ़ेलो पर काम किया था, जो कि एक ज़बरदस्त मनोरंजक फि़ल्म थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

