कानपुर 17 April, (Rns) । उन्नाव व चित्रकूट में घरों में लगी आग की चपेट में आकर दो बच्चियों की जलकर मौत हो गई। चित्रकूट में शिवकुमार के घर शार्ट-सर्किट से आग लग गई। जिसमें मासूम की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई।
उन्नाव में संदीप कुमार की पत्नी लक्ष्मी मंगलवार को अपनी तीन साल की बेटी लाडो को घर में सुलाकर मोहल्ले में ही छठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, तभी मोमबत्ती लुढ़ककर गिरने से आग लगी।
ग्रामीणों ने आग बुझाई व गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर प्रयागराज के एयरपोर्ट क्षेत्र के इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी राम सिंह रैदास ने गांव की आबादी से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में घास फूस और प्लास्टिक की पन्नी का छप्परनुमा घर बनवा रखा था

