तेहरान,17 अपै्रल। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे सीजफायर के दौरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोलने की ईरान ने घोषणा कर दी है. इस बारे में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा करते बताया कि सीजफायर के बचे हुए समय के लिए होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुला रहेगा.
अराघची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह रास्ता सभी कमर्शियल जहाजों के लिए खुला रहेगा. उन्होंने बताया कि जहाज पहले से तय किए गए एक सुरक्षित रास्ते से गुजरेंगे, जिसे ईरान के समुद्री विभाग पोर्ट्स और मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने पहले से तय कर रखा है, ताकि सफर के दौरान कोई खतरा न हो। अराघची ने कहा कि इस दौरान जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समुद्री व्यापार प्रभावित न हो.
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुला गया है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट पर लिखा, ईरान ने अभी अनाउंस किया है कि ईरान स्ट्रेट पूरी तरह से खुला है और पूरी तरह से आने-जाने के लिए तैयार है। धन्यवाद!
ट्रंप ने गुरुवार को लेबनान और इजऱाइल के बीच 10 दिन के सीजफायर डील की घोषणा की थी और कहा थी कि वह दोनों देशों के नेताओं के बीच पहली मीटिंग कराने की कोशिश कर रहे हैं.
इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि भारत ने अब तक ईरान से 2,358 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इन लोगों को ईरान से निकालकर आर्मेनिया और अजरबैजान पहुंचाया, जहां से उनकी भारत वापसी कराई जा रही है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि हालात पर नजर रखने के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

