आईगॉट कर्मयोगी के माध्यम से आधुनिक प्रशासनिक एवं प्रबंधन प्रशिक्षण, सेवा गुणवत्ता में हो रहा निरंतर सुधार- कृष्ण कुमार यादव
प्रयागराज 17 अप्रैल (आरएनएस)। पोस्टल सेवाओं में दक्षता, तकनीकी सशक्तिकरण एवं निरंतर क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 17 अप्रैल को रेल डाक सेवा ए एम मंडल, अहमदाबाद में डिविजनल लेवल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद कृष्ण कुमार यादव द्वारा किया गया।
उन्होंने ‘फंडामेंटल्स ऑफ जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसÓ का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक, रेल डाक सेवा पियूष रजक भी उपस्थिति रहे।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि आईगॉट (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) – कर्मयोगी प्लेटफॉर्म इस दिशा में एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है, जिसके माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों को आधुनिक प्रशासनिक, तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। आईगॉट कर्मयोगी की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत की गई थी। इसका उद्देश्य देश के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सतत, तकनीक-आधारित एवं प्रदर्शन-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें अधिक सक्षम, उत्तरदायी, नवाचारशील एवं नागरिक-केंद्रित बनाना है।
इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक, रेल डाक सेवा पियूष रजक, सहायक निदेशक वी एम वहोरा, अल्पेश शाह, सहायक डाक अधीक्षक रितुल गाँधी, सुश्री प्रेयल शाह, डाक निरीक्षक सुश्री सोनल देसाई, विजय राठोड, रोनक शाह, डीसीटीसी प्रशिक्षक संजय चौहान सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

