हरगांव/सीतापुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। हरगांव ब्लॉक के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय झरेखापुर में तैनात योग प्रशिक्षक की लापरवाही से मरीजों और स्टाफ में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि योग प्रशिक्षक विवेक कुमार मिश्रा नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहते और कभी-कभार आकर केवल हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। मरीजों का कहना है कि डॉक्टरों द्वारा योगाभ्यास की सलाह दिए जाने के बावजूद प्रशिक्षक की अनुपस्थिति के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में दवा लेने आए तेजपाल सिंह ने बताया कि योग न होने से उनकी उपचार प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।वहीं योग सहायक विनोद कुमार मिश्रा ने भी प्रशिक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बताया कि शुक्रवार को वह आए जरूर, लेकिन सुबह 11:15 बजे ही वापस चले गए, जो उनका नियमित रवैया बन चुका है। मामले पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तृप्ति सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित योग प्रशिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

