बिसवां/सीतापुर 17 अपै्रल (आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम सरैया माफी के पास रेलवे पटरी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। घटना रॉयल भ_े के उत्तर दिशा में स्थित इलाके की है, जहां पटरी के दक्षिण ओर शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव की हालत बेहद खराब थी और अनुमान लगाया जा रहा है कि वह 3 से 4 दिन पुराना है, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मौके पर पहुंची कोतवाली बिसवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और क्षेत्र में घूमता रहता था, लेकिन उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है और
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

