– स्कूल काउंसिल चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
सीतापुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। शहर के सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में स्कूल काउंसिल के सदस्यों के चयन हेतु 16 एवं 17 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ लोकतांत्रिक पद्धति अपनाते हुए अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया। इस चुनाव के माध्यम से कक्षा प्रतिनिधि, हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस प्रीफेक्ट तथा स्पोट्र्स कैप्टन जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए चयन किया गया। मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। विद्यालय के चेयरमैन श्री ओम प्रकाश सिंघानिया ने इस अवसर पर छात्रों को लोकतंत्र में मतदान की प्रक्रिया एवं उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान के लिए प्रेरित किया। मतदान से पूर्व सभी छात्रों को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। पूरी मतदान प्रक्रिया शिक्षकों के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

