बिसवां/सीतापुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। तहसील बिसवां स्थित बार सभागार में नवागत उपजिलाधिकारी (प्रशासनिक) आकांक्षा गौतम के आगमन पर बिसवां बार एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष राजकिशोर यादव तथा नेतृत्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कठेरिया ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में वकीलों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एन. सिंह ने किया। समारोह में ब्रजेश नारायण गुप्ता, दिनेश श्रीवास्तव, पुत्ती लाल वर्मा, इंतखाब आलम सिद्दीकी, अशोक वर्मा, सूर्य प्रसाद यादव, कैलाश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, राजेश वर्मा, जितेंद्र मिश्रा, विपिन यादव, प्रदीप विश्वकर्मा, के.के. वैश्य व कीर्ति शुक्ला सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में एसडीएम आकांक्षा गौतम ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित कर न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा भी जताई। ज्ञात हो कि पूर्व एसडीएम शिखा शुक्ला के स्थानांतरण के बाद उनकी तैनाती बिसवां में हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

