तंबौर/सीतापुर 17 अप्रैल (आरएनएस)। नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों को शुक्रवार को एक भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम नगर पंचायत प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां उपजिलाधिकारी लहरपुर धामिनी एम. दास ने राम सिंह, अजय पटेल और मनोज नाग को ईश्वर के नाम पर शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष जयकुमार वर्मा ने सभी नव-नामित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने नगर को स्वच्छ, सुन्दर और विकसित बनाने के साथ ही शासन की योजनाओं को धरातल पर लागू कराने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने अतिथियों व नामित सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर चेयरमैन तैयबुन निशां, चेयरमैन प्रतिनिधि इश्तियाक खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकिशोर कनौजिया, सुरेंद्र रस्तोगी, खुर्शीद गौरी, बालगोविंद मौर्य, दिनेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, श्यामू नाग, हरिओम रस्तोगी, गोपाल पांडेय, नीरज बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सभासद व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

