जशपुर 18 अप्रैल (आरएनएस) सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश देते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन खुद सड़कों पर उतर आए और हेलमेट को लेकर सख्त अभियान की शुरुआत कर दी, 18 अप्रैल 2026 को कलेक्टर रोहित व्यास, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत की अगुवाई में 70 से अधिक पुलिस और नगर सेना के जवानों के साथ बाइक हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई, रैली रक्षित केंद्र जशपुर से शुरू हुई और टिकिटगंज, बाघिमा, महाराज चौक, रणजीता स्टेडियम, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भागलपुर होते हुए दरबारी टोली, बाजार डांड और बस स्टैंड से गुजरते हुए वापस रक्षित केंद्र पहुंची, पूरे शहर में एक ही संदेश गूंजा—“हेलमेट पहने, सुरक्षित रहें और परिवार को खुश रखें”, कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने साफ कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें सिर में चोट लगने से होती हैं और हेलमेट ही जीवन बचाने की सबसे बड़ी ढाल है, समय पर इलाज और सुरक्षा से मौत को टाला जा सकता है इसलिए हर हाल में हेलमेट पहनना जरूरी है, वहीं कलेक्टर रोहित व्यास ने दो टूक कहा कि दोपहिया में चालक और पीछे बैठने वाला दोनों हेलमेट पहनें और चारपहिया में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है, इसे आदत बनाना ही असली सुरक्षा है क्योंकि दुर्घटनाएं कभी भी हो सकती हैं, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने चेताया कि तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी ही ज्यादातर हादसों की वजह है इसलिए हर नागरिक को जिम्मेदारी समझनी होगी, कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और जवानों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई और साफ निर्देश जारी हुआ कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस खुद उदाहरण बनें, बिना हेलमेट पाए जाने पर चालानी कार्रवाई तय है और कार्यालयों में भी चेकिंग होगी, इस दौरान एडीएम प्रदीप साहू, तहसीलदार महेश्वर उइके, डीएसपी यातायात कुंजराम चौहान, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे और यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान मौजूद रहे, प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि बाईं ओर चलें, हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं, नशे में वाहन न चलाएं, मोबाइल का उपयोग न करें, गति सीमा का पालन करें और नाबालिगों को वाहन न दें—संदेश बिल्कुल साफ है, “सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा है”, एक हेलमेट आपकी जिंदगी और आपके परिवार की खुशी बचा सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

