रायगढ़ में 18 अप्रैल 2026 (आरएनएस) पुलिस कंट्रोल रूम में हुई हाई-वोल्टेज क्राइम मीटिंग ने साफ कर दिया कि अब जिले में अपराध और लापरवाही दोनों पर एक साथ शिकंजा कसने वाला है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रमुखों को एक ही संदेश दिया—काम करो या जवाब दो, बैठक में गंभीर अपराधों के त्वरित निकाल, लंबित मामलों में तेजी और कानून व्यवस्था को हर हाल में मजबूत रखने पर सख्त निर्देश दिए गए, तीन महीने से ज्यादा लंबित शिकायतों पर एसएसपी का गुस्सा साफ दिखा और 20 से ज्यादा लंबित मामलों वाले थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए गए, ऑनलाइन पोर्टल, नेटग्रिड, मेडिकल रिपोर्ट सिस्टम और लीगल टूल्स के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए साफ कहा गया कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अब विकल्प नहीं बल्कि जिम्मेदारी है, कम्युनिटी पुलिसिंग को नई धार देते हुए हर महीने दो बड़े जनजागरूकता अभियान और गांव-गांव चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए ताकि जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके, बीट सिस्टम को मजबूत करने के लिए हर गांव में आरक्षक की पहचान सुनिश्चित करने और हर शिकायतकर्ता से “अनुभव फीडबैक” अनिवार्य करने का आदेश दिया गया, बैठक में साफ चेतावनी दी गई कि जुआ, सट्टा, अवैध शराब, कबाड़ और संगठित अपराध पर अब जीरो टॉलरेंस नीति लागू होगी और कहीं भी ढिलाई मिली तो सीधे जिम्मेदारी थाना प्रभारी की तय होगी, “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने और ढाबों-होटलों में शराब बिक्री पूरी तरह रोकने के निर्देश दिए गए, ऑनलाइन-ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा, गुंडागर्दी, चाकूबाजी और संपत्ति अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया, वहीं ट्रैफिक सुधार को जीवन-मृत्यु से जोड़ते हुए 26 चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर तुरंत सुधार कार्य तेज करने, ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल बढ़ाने और सड़क इंजीनियरिंग सुधार पर फोकस करने के निर्देश दिए गए ताकि सड़क हादसों में मौतों को कम किया जा सके, बैठक में ऑपरेशन आघात, प्रहार, अंकुश, तलाश और मुस्कान की समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए थाना चक्रधरनगर और कोतवाली को प्रोत्साहित किया गया, साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने स्टाफ में अनुशासन बनाए रखने और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए, एसएसपी ने दो टूक कहा कि कानून व्यवस्था सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यह मीटिंग सिर्फ समीक्षा नहीं बल्कि एक चेतावनी थी कि अब रायगढ़ में अपराध ही नहीं, ढीली पुलिसिंग भी कटघरे में होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

