जांजगीर-चांपा,१८ अप्रैल (आरएनएस)। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से ४ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की है।
२३९ लीटर महुआ शराब सहित ५१ हजार की जब्ती
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल २३९ लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और ४० पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब ५१ हजार रुपए बताई जा रही है।
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
यह कार्रवाई थाना चांपा, बलौदा, अकलतरा और पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
थाना चांपा: बसंत कुमार सहीस (४५) से ७ लीटर महुआ शराब
थाना बलौदा: मनमोहन धनुवार (२७) से ७ लीटर महुआ शराब
अकलतरा/कोटमीसोनार: रामफल नायक (२५) से २२५ लीटर महुआ शराब
कोटमीसोनार: दुर्गा नायक (४१) से ४० पाव देशी शराब
आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा ३४(२) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस की सख्ती जारी
यह पूरी कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

