0-भारत सरकार ने ईरानी राजदूत को किया तलब
तेहरान,18 अपै्रल (आरएनएस)। ईरानी नौसेना की दो गनबोट ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर रहे दो जहाजों पर फायरिंग की है. इस बारे में सूत्रों ने शनिवार को कहा कि ईरान की नेवी ने दो भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से पश्चिम की ओर वापस भेज दिया, इन जहाजों पर फायरिंग भी हुई. यह फायरिंग तब हुई है,जब ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी के जवाब में होर्मुज को दोबारा बंद करने का ऐलान किया है.
रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य में आईआरजीसी बलों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद, दो भारतीय जहाजों को अपना रास्ता बदलने और पश्चिम की ओर वापस जाने पर मजबूर होना पड़ा. इन जहाजों में से एक भारतीय झंडे वाला सुपरटैंकर (वीएलसीसी) था, जिसमें 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा था. इसमें शामिल जहाज़ों की पहचान सनमार हेराल्ड और जग अर्नव के तौर पर हुई है.
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सिपाह (आईआरजीसी) नौसेना ने दो भारतीय जहाज़ों को होर्मुज जलडमरूमध्य से पश्चिम की ओर वापस जाने पर मजबूर कर दिया. इसमें गोलीबारी भी हुई. इन जहाजों में से एक भारतीय झंडे वाला वीएलसीसी सुपरटैंकर है, जिसमें 20 लाख बैरल इराकी तेल लदा है.
ईरान ने शनिवार को घोषणा की कि वह अमेरिकी नाकेबंदी के जवाब में जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध फिर से लागू कर रहा है. यह घोषणा सुबह की गई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी नाकेबंदी तब तक ”पूरी तरह प्रभावी बनी रहेगीÓÓ, जब तक तेहरान अमेरिका के साथ समझौते पर नहीं पहुंचता, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा भी शामिल है.
इसको लेकर भारत ने ईरानी राजदूत डॉ मोहम्मद फथली को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है, जिससे क्षेत्र में चल रहे संकट के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया। ईरान द्वारा महत्वपूर्ण तेल मार्ग को दोबारा न खोलने के फैसले के बाद कथित तौर पर दो व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की गई जो जलमार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे थे।
सूत्रों ने सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि होर्मूज जलडमरूमध्य में भारतीय ध्वज वाले एक जहाजों से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजदूत फथली को तलब किया है। सरकार इस घटना पर अपनी गंभीर चिंता और नाराजगी व्यक्त करेगी। सरकार के राजदूत से स्पष्टीकरण मांगे जाने की भी उम्मीद है। सरकार ने ईरानी सेना के इस कदम पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है।
वहीं ब्रिटेन की सेना ने शनिवार को कहा कि ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड की दो ‘गनबोटÓ ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक टैंकर पर गोलीबारी की. ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन सेंटरÓ ने कहा कि टैंकर को कोई नुकसान नहीं हुआ और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. इसने हालांकि जहाज या उसके गंतव्य के बारे में जानकारी नहीं दी.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

