गोण्डा,18 अपै्रल (आरएनएस)। जनपद मुख्यालय पर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित “टीसीएस नासिक प्रकरण” के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतरकर अपनी नाराजगी जताई। कार्यकर्ता रामलीला मैदान से एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में एलबीएस चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने शास्त्री जी की प्रतिमा के निकट राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार को सौंपा।
जिलाध्यक्ष दिवाकर सोमानी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि उक्त प्रकरण ने गंभीर चिंताएं उत्पन्न की हैं और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कुछ अन्य घटनाओं और क्षेत्रों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को सतर्कता बढ़ानी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि देश की एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री दीपेंद्र प्रताप, महेश तिवारी, शारदाकांत पांडे, भारत गिरी, दुर्गा प्रसाद चौबे, बबलू वर्मा, विपिन शुक्ला, विपिन पांडे, राजू मौर्य, बीनू सिंह, शशांक श्रीवास्तव, आनंद वर्मा, रेखा, आकाश सागर, योषित सक्सेना, सौरभ जैन, विकास साहू, दीपिका, संजय साहू, संगम लाल, राजू वर्मा, राजू भारती, शिव प्रकाश, पवन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

