करनैलगंज(गोण्डा),18 अपै्रल (आरएनएस)। अज्ञात कारणों से लगी आग से छह बीघा गेहूं जल गया। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम उल्लहा निवासी माधवराज, त्रिवेणी, सत्यप्रकाश ने बताया कि उनका खेत ग्राम बिबियापुर में स्थित है। शनिवार को गेहूं काटकर खेत में बोझ बनाकर रखा गया था। शाम को थ्रेसर से मड़ाई कराने की तैयारी थी दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें करीब छह बीघा गेहूं जल गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मामले में एसडीएम नेहा मिश्रा का कहना है घटना जानकारी में आने के बाद तत्काल लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद किसान को सहायता दी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

