मऊ,लखनऊ ,18 अपै्रल (आरएनएस)। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मऊ स्थित मंगलम भवन परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।मंत्री ए. के. शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं, क्योंकि यही हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण से ही शुद्ध वायु मिलती है और शुद्ध वायु से ही स्वस्थ जीवन संभव है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी योगदान दे सकता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना आवश्यक है।मंत्री ने यह भी कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित रखना है। यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

