लखनऊ,18 अपै्रल (आरएनएस)। काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेहटा चौराहा पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को समय लगभग 11:00 बजे बेहटा चौराहे पर एक कार (संख्या क्क 32 छ्वङ्ख 8720, ईऑन) और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार आशीष यादव (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी ग्राम बेहटा, थाना काकोरी, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को बचाने के प्रयास शुरू किए।सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल आशीष यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजिनी नगर ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में शोकपूर्ण माहौल बन गया।घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है तथा कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है और परिजनों की मौजूदगी में अग्रिम विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

