प्रयागराज ,18 अपै्रल (आरएनएस)। अपनी असफलताओं से निराश हुए बिना, उनसे सीख लेकर यदि आप लगातार सही दिशा में मेहनत करते हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।
अर्थशास्त्र विभाग, यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज द्वारा टूकर हॉल में आयोजित वार्षिक समारोह में लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 158 वाँ स्थान के साथ भारतीय पुलिस सेवा में चयनित अर्थशास्त्र विभाग एवं महाविद्यालय के पूरा छात्र अनिंद्य पांडेय ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रतियोगिता बहुत अधिक है इसलिए बहुत धैर्य, रणनीति और आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करें। अनिंद्य ने महाविद्यालय के अध्ययन के बेहतर माहौल की सराहना करते हुए कहा कि यहां कक्षाओं के साथ ही शिक्षणेत्तर गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता बड़ी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राम प्रकाश सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष, गणित विभाग एवं पूर्व निदेशक , तरुण शांति सेना ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों, प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय रूप से भाग लेने की सलाह दी, इससे अध्ययन और व्यक्तित्व के विकास में सहायता मिलती है, आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमेश प्रताप सिंह ने विभाग की ओर से प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्रं प्रदान कर अनिंद्य पांडेय को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर ए एस मोसेस में कहा कि अनिंद्य ने महाविद्यालय को गर्व करने अवसर दिया है, ये हमारे महाविद्यालय के ब्रांड एंबेसडर हैं।
सभी का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए प्रो उमेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक अर्थ है अपने आप को जानना अपनी क्षमताओं को पहचानना और उसे अनुरूप सही दिशा में पूरी मेहनत और लगन के साथ प्रयास करना। कार्यक्रम के संचालन में सुश्री, अर्पित, शालिनी ,सुहानी और आयुष व अन्य विद्यार्थियों ने सहयोग किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

