कुशीनगर, 18 अप्रैल (आरएनएस) जनपद के तरया सुजान पुलिस ने एक अदद कार वाहन से तस्करी कर ले जाए जा रहे 25 पेटी अबैध शराब बन्टी बबली ट्रेटा पैक वाहन सहित कुल कीमत लगभग 05 लाख 60 हजार रुपये के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जनपद में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 18 अप्रैल को तरयासुजान पुलिस टीम ने मुकामी तरया सुजान थाना क्षेत्र से अभियुक्त जयप्रकाश यादव पुत्र श्री किशुन यादव साकिन रामपुर बंगरा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/मौके से एक मारुती सुजुकी स्विफ्ट डिजायर वाहन सं0 यूपी 57 डीयू 0335 से ले जाए जा रहे 25 पेटी ट्रेट्रा पैक देशी शराब बन्टी बबली की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकामी पुलिस ने मु0अ0सं0 87/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियिम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि रामसहाय चौहान, उ0नि0 महिपाल चौहान, का0 विपिन पाण्डेय, का0 राम निवास यादव शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

