भव्य रूप में मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव
सुल्तानपुर,18 अपै्रल (आरएनएस)। जनपद में पिछले 26 वर्षों से निरंतर चल रही भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने की परंपरा इस वर्ष और भी व्यापक रूप लेने जा रही है। जहां इसकी शुरुआत मात्र तीन लोगों द्वारा की गई थी, वहीं इस बार जिले भर में डेढ़ सौ से अधिक स्थानों पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
जागृति ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में शहर के एक होटल के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर डी.एस. मिश्रा ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक पंडित रुपेश शुक्ल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए हर विप्र परिवार से अपने घर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने की अपील की। कार्यक्रम में परशुराम युवा वाहिनी मिशन परशुराम चौक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित तिवारी ने भी संबोधित करते हुए सभी से रविवार को परशुराम चौक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी जगदंबा प्रसाद गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष विनोद मिश्रा, रमेश शर्मा, राम कीरत मिश्रा, सभासद गिरीश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व सभासद राजदेव शुक्ल, पत्रकार श्री प्रकाश पांडेय समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे। इस बार का आयोजन न केवल परंपरा का विस्तार है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक बनकर उभर रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

