सुलतानपुर,18 अपै्रल (आरएनएस)। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सुलतानपुर में मिशन शक्ति 5.0 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा के मार्गदर्शन में एमबीबीएस 2025 बैच द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं मिशन शक्ति 5.0 के मुख्य तीन एजेंडों की विस्तृत व्याख्या सामुदायिक चिकित्सा विभाग की सहायक आचार्य डॉ. पायल सिंह द्वारा की गई। उन्होंने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर औषधि विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. सलिल कुमार श्रीवास्तव ने निष्कर्ष प्रस्तुत करते हुए छात्र-छात्राओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर एमबीबीएस 2025 बैच के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। छात्र आसिम एवं आराध्या ने महिला सशक्तिकरण पर प्रभावशाली कविता प्रस्तुत की, जबकि पार्थ एवं आकांक्षा ने अपने विचार भाषण के माध्यम से साझा किए। कार्यक्रम में सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष बनर्जी, जैव रसायन विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ. अनीता, डॉ. राकेश एवं डॉ. माधुरी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ रेजिडेंट (एसआर), जूनियर रेजिडेंट (जेआर), इंटर्न एवं एमबीबीएस 2025 बैच के सभी छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में उनके अधिकारों और सम्मान को सुदृढ़ करना रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

