रौनक कुमार शंकर
पश्चिम मेदिनीपुर,18 अपै्रल (आरएनएस)। खडग़पुर सदर में आज चुनावी माहौल उस समय और गरमा गया, जब तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप सरकार के समर्थन में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युसूफ पठान ने जोरदार रोड शो किया। बताया जा रहा है कि यूसुफ पठान पहले दांतन में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी प्रचार कर रहे थे। वहां से प्रचार समाप्त करने के बाद वे सीधे खडग़पुर पहुंचे और रोड शो में शामिल हुए। यह रोड शो खडग़पुर कॉलेज के सामने से शुरू होकर इंदा लोकल थाना मोड़, पुरातन बाजार, कौशल्या और झापेटापुर होते हुए खडग़पुर नगरपालिका के सामने जाकर समाप्त हुआ। पूरे रास्ते में समर्थकों और आम लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहर की भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद, रेल नगरी खडग़पुर के लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग रोड शो देखने और अपने पसंदीदा नेता की एक झलक पाने के लिए खड़े नजर आए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बड़े चेहरे के प्रचार में शामिल होने से चुनावी माहौल और अधिक रोचक हो गया है, और आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और भी कड़ा होने की संभावना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

